भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा का विवादित बयान- जोधा अकबर के विवाह और चरित्र पर कहीं ये बातें

भोपाल। राजनेता अक्सर अपने बयानों से विवाद खड़ा कर देते हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी के विधायक रामेश्वर शर्मा का एक ताजा विवादित बयान चर्चा में आ गया है। मध्य प्रदेश में भोपाल जिले के हुजूर विधानसभा से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने अपने बयान से विवाद खड़ा कर दिया है। सागर जिले में आयोजित हिंदुत्व धर्म संवाद कार्यक्रम में भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि जोधा-अकबर के बीच विवाह प्रेम के चलते नहीं बल्कि सत्ता की चाह में हुआ था। रामेश्वर शर्मा ने आगे कहा, ‘जब लोग सत्ता के लोभी हो जाएं और सत्ता के लिए बेटी को दांव पर लगा दें, ऐसे लुटेरों से भी सावधान रहो, जो तुम्हारे हैं और पर धर्म को धोखा दे सकते हैं।”

यह भी पढ़ें- छह महीने भारत में कोरोना से जुड़ी आयी अच्छी खबर, तीसरी लहर का खतरा भी हुआ कम

रामेश्वर शर्मा के विवादित बयान का वीडियो वायरल

हिंदुत्व धर्म संवाद कार्यक्रम में भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के इस बयान का  एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में रामेश्वर शर्मा ने जोधा-अकबर के बीच प्रेम विवाह नहीं बल्कि सत्ता के लिए बेटी को दांव पर लगाने का मामला बताया है। रामेश्वर शर्मा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें रामेश्वर शर्मा ने सवाल किया कि “जोधा बाई-अकबर के बीच क्या कोई मोहब्बत थी? क्या दोनों किसी कॉलेज में मिले थे? क्या वो कॉफी हाउस में मिले थे?”

कांग्रेस ने लगाया राजपूत समाज का अपमान करने का आरोप

कांग्रेस प्रवक्ता अवनीश सिंह बुंदेला ने भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के इस वीडियो को शेयर करते हुए ट्वीट कर लिखा है, “रामेश्वर जी जोधाबाई के चरित्र पर उंगली उठाकर आप राजपूत समाज का अपमान कर रहे हैं। क्या यही आपकी हिंदू संस्कृति? कुछ साल पहले आप ही लोग जोधा अकबर फिल्म का पुरजोर विरोध करते थे, कहते थे हिंदुत्व का अपमान है, आज क्या हुआ?”

अपने बयान पर यह बोले भाजपा विधायक

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा से जब उनके बयान को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, हिंदू धर्म क्षत्रिय महाराणा प्रताप और छत्रसाल जैसे राजपूतों के चलते ही सुरक्षित रहा, जो मुगलों के सामने झुकें नहीं, तलवारों से दो-दो हाथ किए, हमें उनपर गर्व है। वहीं जोधाबाई के पिता मान सिंह के बारे में उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने समाज और देश के साथ धोखा किया, वो अपना निर्णय खुद कर लें।

पहले भी विवादों में रहे हैं रामेश्वर शर्मा

रामेश्वर शर्मा अपने बयानों को लेकर पहले भी चर्चा में रह चुके हैं। इससे पहले राहुल गांधी के एक बयान को रामेश्वर शर्मा ने हिंदू देवी देवताओं का अपनाम बताते हुए कहा था कि, राहुल गांधी ने माफी नहीं मांगी तो हिंदू कांग्रेस और उन्हें सड़कों पर दौड़ाएगा। रामेश्वर शर्मा ने कहा था कि, राहुल गांधी कहते हैं कि सरस्वती, दुर्गा को पीटा जाता है। राहुल खुद हिंदू नहीं है इसलिए वो आए दिन हिंदू देवी देवताओं का अपमान करते हैं। अपने बयान पर उन्होंने माफी नहीं मांगी तो हिंदू उन्हें और कांग्रेस को सड़कों पर दौड़ाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *