योगी आदित्यनाथ ने मंत्रिमंडल में जातीय समीकरणों को साधा, काम करने वालों को दी जगह

लखनऊ। लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश की कमान योगी आदित्यनाथ ने संभाल ली है। योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। लखनऊ के इकाना स्‍टेडियम में शुक्रवार को हुए शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे।

योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल पांच महिलाएं भी शामिल

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में 52 सदस्‍यीय सदस्य शामिल हुए हैं। इनमें दो डिप्‍टी सीएम, 18 कैबिनेट मंत्री, 12 स्‍वतंत्र प्रभार और 20 को राज्‍य मंत्री के तौर पर शामिल किये गए हैं। योगी आदित्यनाथ के इस लगातार दूसरे कार्यकाल वाले मंत्रिमंडल में पांच महिला मंत्री भी शामिल हैं। इस बार ख़ास बात यह भी है कि पिछली बार योगी सरकार में उपमुख्यमंत्री रहे दिनेश शर्मा को अबकी बार ड्रॉप कर दिया गया है। उनकी जगह इस बार बृजेश पाठक को दूसरा डिप्टी सीएम बनाया है। डॉक्‍टर दिनेश शर्मा के अलावा आशुतोष टंडन, श्रीकांत शर्मा, सतीश महाना, सिद्धार्थनाथ सिंह, रामनरेश अग्निहोत्री, महेंद्र सिंह, नीलकंठ तिवारी, जय प्रताप सिंह, नीलिमा कटियार समेत कई पूर्व मंत्रियों को इस बार मंत्रिमंडल में जगह नहीं दी गई है। इस बार के मंत्रिमंडल में योगी आदित्यनाथ ने जातीय समीकरणों का पूरा संतुलन बनाने की कोशिश की है। साथ ही काम करने वाले विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया है।

योगी आदित्‍यनाथ मंत्रिमंडल में शपथ लेने वाले मंत्री

केशव प्रसाद मौर्य (कैबिनेट सीएम), ब्रजेश पाठक (डिप्‍टी सीएम), सुरेश कुमार खन्‍ना (कैबिनेट मंत्री), अनिल राजभर (कैबिनेट मंत्री), बेबी रानी मौर्य (कैबिनेट मंत्री), सूर्य प्रताप शाही (कैबिनेट मंत्री), लक्ष्‍मी नारायण चौधरी (कैबिनेट मंत्री), जयवीर सिंह (कैबिनेट मंत्री), धर्मपाल सिंह (कैबिनेट मंत्री), नंद गोपाल गुप्‍ता नंदी (कैबिनेट मंत्री), स्‍वतंत्र देव सिंह (कैबिनेट मंत्री), भूपेंद्र सिंह चौधरी (कैबिनेट मंत्री), जितिन प्रसाद (कैबिनेट मंत्री), राकेश सचान (कैबिनेट मंत्री), अरविंद कुमार शर्मा (कैबिनेट मंत्री), आशीष पटेल (कैबिनेट मंत्री), संजय निषाद (कैबिनेट मंत्री), योगेंद्र उपाध्‍याय (कैबिनेट मंत्री), संदीप सिंह (राज्‍यमंत्री, स्‍वतंत्र प्रभार), नितिन अग्रवाल (राज्‍यमंत्री, स्‍वतंत्र प्रभार), कपिल देव अग्रवाल (राज्‍यमंत्री, स्‍वतंत्र प्रभार), रवीन्‍द्र जायसवाल (राज्‍यमंत्री, स्‍वतंत्र प्रभार), गुलाब देवी (राज्‍यमंत्री, स्‍वतंत्र प्रभार), गिरीश चंद्र यादव (राज्‍यमंत्री, स्‍वतंत्र प्रभार), धर्मवीर प्रजापति (राज्‍यमंत्री, स्‍वतंत्र प्रभार), असीम अरुण (राज्‍यमंत्री, स्‍वतंत्र प्रभार), जेपीएस राठौर (राज्‍यमंत्री, स्‍वतंत्र प्रभार), दयाशंकर सिंह (राज्‍यमंत्री, स्‍वतंत्र प्रभार), नरेंद्र कश्यप (राज्‍यमंत्री, स्‍वतंत्र प्रभार), अरुण कुमार सक्सेना (राज्‍यमंत्री, स्‍वतंत्र प्रभार), दयाशंकर मिश्र दयालु (राज्‍यमंत्री, स्‍वतंत्र प्रभार), दिनेश प्रताप सिंह (राज्‍यमंत्री, स्‍वतंत्र प्रभार)

ये बने राज्‍य मंत्री

मयंकेश्‍वर सिंह (राज्‍य मंत्री), दिनेश खटीक (राज्‍य मंत्री), संजीव गोंड (राज्‍य मंत्री), बलदेव सिंह ओलख (राज्‍य मंत्री), अजीत पाल (राज्‍य मंत्री), जसवंत सैनी (राज्‍य मंत्री), रामकेश निषाद (राज्‍य मंत्री), मनोहर लाल मन्‍नू कोरी (राज्‍य मंत्री), संजय गंगवार (राज्‍य मंत्री), बृजेश सिंह (राज्‍य मंत्री), केपी मलिक (राज्‍य मंत्री), सुरेश राही (राज्‍य मंत्री), सोमेंद्र तोमर (राज्‍य मंत्री), अनूप प्रधान वाल्‍मीकि (राज्‍य मंत्री), प्रतिभा शुक्‍ला (राज्‍य मंत्री), राकेश राठौर गुरु (राज्‍य मंत्री), रजनी तिवारी (राज्‍य मंत्री), सतीश शर्मा (राज्‍य मंत्री), दानिश अंसारी आजाद (राज्‍य मंत्री), विजय लक्ष्‍मी गौतम (राज्‍य मंत्री)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *